23–28 मार्च: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को राहत, इतवारी–कोरबा मेमू स्पेशल ट्रेन से आसान होगा डोंगरगढ़ सफर
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष सुविधा दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 23 मार्च से 28 मार्च तक संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू स्पेशल सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 06884 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू स्पेशल कोरबा से सुबह 5:10 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन पर भी महत्वपूर्ण ठहराव रहेगा। इतवारी से चलकर यह ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर 9:11 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और निर्धारित ठहराव के बाद इतवारी के लिए प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन कुल 63 स्टेशनों पर रुकेगी और लगभग 14 घंटे 30 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी।
प्रमुख ठहरावों में कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई नगर, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा और उरगा शामिल हैं।
चैत्र नवरात्रि के दौरान यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान और सुगम



