Uncategorized

आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की डाली गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा।जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। पाली क्षेत्र के पहाड़ गांव स्थित वाइसेंमार मोहल्ले में तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान एक पेड़ की भारी डाली गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बारिश और आंधी से बचने के लिए तीनों किशोर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की बड़ी डाली टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही एक किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य किशोरों की अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कमलेश कुमार, इंदेश तिर्की और शिव टेकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें दो किशोर 17 वर्ष के थे, जबकि एक की उम्र 15 वर्ष थी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *