जनपद सदस्य उपचुनाव: चुनाव प्रचार हुआ तेज, अनिता यादव के समर्थन में उतरे कटघोरा विधायक, भीषण गर्मी के बीच जबरदस्त जनसंपर्क


क्षेत्र क्रमांक 18 के गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से कर रहे हैं ‘ब्लैक बोर्ड’ छाप पर वोट की अपील
पोड़ी उपरोड़ा। जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। क्षेत्र क्रमांक 18 (बिंझरा, सीपत, भांवर, महोरा, मडवा, लोड़ीबहेरा) से प्रत्याशी अनिता यादव के समर्थन में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मैदान में उतर गए हैं, जो भीषण गर्मी के बीच सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।

वे गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से “ब्लैक बोर्ड” चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। उनके समर्थक भी गांव-गांव पहुंचकर विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
बिंझरा एवं मलदा क्षेत्र में उन्हें जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष चतुर भुवन नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, बजरंग पटेल, गंगा पटेल,रूपेश शांडिल्य और सुरेंद्र प्रताप सिंह , बुथ अध्यक्ष मलदा, बुथ अध्यक्ष बिंझरा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से अनिता यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ग्रामीणों के मुताबिक मिलनसार और व्यवहारकुशल छवि के साथ अनिता यादव लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वह पहले भी इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य कराकर क्षेत्र में मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। यही कारण है कि इस बार भी उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। विष्णु यादव ने भी क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनिता यादव को समर्थन और वोट देना जरूरी है।
सोमवार 1 जून को होगा मतदान
जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए मतदान 1 जून (सोमवार) को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। जिसके लिए प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। क्षेत्र में पूर्व में भाजपा का दबदबा होने और वर्तमान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रत्याशी अनिता यादव के समर्थन में होने से उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है।



