Uncategorized

सक्ती में 610 लोगों की ‘घर वापसी’: सिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, वैदिक अनुष्ठानों के साथ पुनर्वापसी

सक्ती। जिले में रविवार को एक बड़ा धार्मिक आयोजन आयोजित किया गया, जिसमें 610 धर्मांतरित लोगों ने मूल हिंदू धर्म में वापसी की। धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं उपस्थित रहकर परिवारों के चरण पखारकर उनकी पुनर्वापसी कराई।
धार्मिक आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, चरण पखारने और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ सभी परिवारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण रहा।
आयोजकों के अनुसार, इस अभियान की प्रेरणा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किए गए “घर वापसी अभियान” से ली गई है।

उनका कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राष्ट्र की सुरक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य प्रेमा साईं महाराज, सुधीर गौतम, राजकुमार चंद्रा, अंजू गबेल, अवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, अन्नपूर्णा राठौर, राजेंद्र राठौड़, आयुष शर्मा, महेश साहू, रूपेंद्र गबेल, संतोषी सिंह, कुंती जांगड़े, पूजा राठौर, विजय जायसवाल सहित संतजन, धर्मप्रेमी नागरिकों और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *