Uncategorized

पाली-बांगो रोड पर ओवर स्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल

कोरबा। पाली-बांगो रोड पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी नितिश ठाकुर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है, वहीं उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तेज गति दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही है, जिसे रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *