Uncategorized

कटघोरा में एकल अभियान का भव्य सेवाव्रती सम्मान समारोह, समर्पित कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कटघोरा।वन बंधु परिषद द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था एकल अभियान अंचल कोरबा के तत्वावधान में 22 मार्च को एकल कार्यालय नवागांव, कटघोरा में सेवाव्रती सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में अंचल के पदाधिकारीगण एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन SSPM के माध्यम से किया गया, जिसमें मुख्य रूप से स्नेहलता पटेल एवं राजेश्वरी जात्रा की उपस्थिति रही। अंचल समिति की ओर से सचिव भूपेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज नायडू, हरि सत्संग समिति अंचल कोरबा के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं सचिव राजकुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा एकल अभियान के सेवाव्रती एवं कार्यकर्ता—अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा, वेद प्रसाद यादव, बिसाहु कंवर, रूपलाल सोरठे, सीता सिंह एवं संच केंद्र के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवाव्रती सम्मान समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मान वन बंधु परिषद, कोलकाता द्वारा प्रतिवर्ष उन समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया जाता है, जो राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा में अपना बहुमूल्य समय अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी सेवाव्रती कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनमें नई ऊर्जा, उत्साह एवं सेवा भावना का संचार हुआ।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *