ब्रेकिंग न्यूज़: “मौत का कुआं” चंद घंटे के भीतर जहरीली गैस के असर से जांजगीर और कोरबा में 9 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जुराली में आज उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने के लिए एक-एक कर चार लोग कुएं में उतरे जहां चारों लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला सहित चार लोग शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि कुएं में गैस का रिसाव होने के चलते मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी सहित आला अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं। कुएं में डूबे ग्रामीणों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में हड़कप मचा हुआ है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 7.30 बजे घटना जहां जहरीली गैस के असर से बेहोश हुए एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक उतरते गए और मौत के मुंह में समा गए।

एसडीओपी यदुमणि सिदार के मुताबिक राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुआं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।