Uncategorized

दुर्घटना में एअर बैग नहीं खुलने पर इनोवा कार कंपनी को 61 लाख देने का आदेश

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग का महत्वपूर्ण फैसला

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में सीतामढ़ी कोरबा निवासी सुमित अग्रवाल को कुल 61 लाख 36 हजार रुपए देने का आदेश टोयटा कंपनी को दिया है क्योंकि कंपनी के इनोवा कार में दुर्घटना के समय उसका कोई भी एअर बैग नहीं खुला था।

Oplus_131072

कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी सीतामढ़ी निवासी अमित अग्रवाल 23 अप्रैल 2023 को रायपुर से अपने भाई सुमित अग्रवाल की इनोवा कार से कोरबा आ रहे थे। ग्राम तरदा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे वाहन को बचाते समय इनोवा कार पलटकर पेड से जा टकराई।

Oplus_131072

इस सड़क दुघर्टना में अमित अग्रवाल को गंभीर चोट पहुंची थी, रायपुर और हैदराबाद में अमित के इलाज में 36.83 लाख रुपए खर्च आया था। सड़क दुघर्टना के समय इनोवा का एक भी एअर बैग नहीं खुला जिसके कारण अमित अग्रवाल को गंभीर चोट पहुंची थी।

अमित अग्रवाल के भाई सुमित अग्रवाल ने इनोवा कार के निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग कोरबा में मामला पेश‌ किया था, उक्त मामले में कंपनी के उपस्थित नहीं होने पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए जिला आयोग ने नया वाहन या समतुल्य राशि सहित इलाज में खर्च हुए 36.53 लाख रुपए सुमित अग्रवाल को देने का आदेश दिया था।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी ने जिला आयोग के एकपक्षीय आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग बिलासपुर में अपील किया।

Oplus_131072

मोटर कंपनी के अधिवक्ता ओम कुकरेजा ने एकपक्षीय फैसले पर आपत्ति किया। इंश्योरेंस कंपनी की ओर से 12 लाख रुपए कार के रिपेयरिंग के लिए डीलर को दिया गया, एअर बैग खुलने के संबंध में विशेषज्ञ रिपोर्ट नहीं लिया गया और सुमित ने दुर्घटना को नहीं देखा इन आधारों पर टोयोटा कंपनी की ओर से अपील में तर्क किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार के स्वामी सुमित अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता नूतनसिंह ठाकुर ने पैरवी किया।

Oplus_131072

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा कंपनी के तर्कों को स्वीकार नहीं किया। राज्य आयोग ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में सर्वेयर की रिपोर्ट, कार और अमित अग्रवाल को पहुंची क्षति के आधार पर यह माना कि गंभीर क्षति के बावजूद कार के एक भी एअर बैग का नहीं खुलना इनोवा कार में विनिर्माण दोष को प्रमाणित करता है।

Oplus_131072

आयोग ने फैसला दिया कि परिवादी अपनी सुरक्षा के लिए महंगी कार खरीदा था लेकिन यदि आवश्यकता के समय एअर बैग नहीं खुला तो ऐसे गुणवत्ताहीन वाहन‌ को बेचना सेवा में कमी है। दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद राज्य आयोग ने 28.11.2025 फैसला दिया कि टोयोटा कंपनी 30 दिन‌ के भीतर सुमित अग्रवाल को नया इनोवा कार या उसका मूल्य 23.83 लाख रुपए सहित इलाज का संपूर्ण खर्च 36.53 लाख रुपए देगा। साथ ही 01 लाख रुपए शारीरिक, मानसिक परेशानी के लिए तथा 10 हजार रुपए वादव्यय देगा।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *