कांग्रेस केवल झूठे वादा करती है, चुनाव के समय लोक लुभावने प्रलोभन देती है और फिर जनता से किया हुआ वादा को भूल जाती है, कांग्रेस के भ्रष्टाचार नीति से तंग जनता कोरबा में चाहती है बदलाव: लखन देवांगन

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में अपने पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क कर रहे पूर्व महापौर एवं भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने जमनीपाली क्षेत्र के इंदिरा नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं कुमगरी में जनसंपर्क पदयात्रा किया। जहां उन्होंने जनता से कहा कि श्रमिक बस्तियों में विभिन्न समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, कांग्रेस केवल झूठे लोक लुभावने वादे करती है और विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटती है। चुनाव के बाद फिर जनता से किया हुआ वादा को भूल जाती है। अब कोरबा की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार नीति से तंग आ चुकी है और कोरबा में बदलाव चाहती है। आप सभी भाजपा को एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। निश्चित तौर पर श्रमिक बस्ती ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र का तेजी के साथ विकास कार्य से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी जनसंपर्क में उपस्थित थे।

जनसंपर्क के दौरान बस्तियों में दिख रहा समस्याओं का अंबार
भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान कोरबा विधानसभा क्षेत्र के वार्डो और बस्तियों में जगह-जगह विभिन्न समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जरूरत वाले जगह पर सीसी रोड नहीं बन रहे हैं। बिजली की समस्या से भी लोग परेशान है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे समस्याओं का अंबार की वजह से लोग कांग्रेस से परेशान है। इस बार कोरबा विधानसभा सीट में जरूर बदलाव होगा। धनबल नहीं जनबल की जीत होगी।