Uncategorized

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: प्रेमचंद साहू को कोतवाली और राजेश तिवारी को मिली कटघोरा थाने की कमान

कोरबा। जिला पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक दृष्टिकोण से व्यापक रद्दोबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और आरक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है।
इस प्रशासनिक सर्जरी में मुख्य रूप से सिटी कोतवाली और कटघोरा थाने के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जिसमें कटघोरा थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को अब जिला मुख्यालय स्थित महत्वपूर्ण सिटी कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वो वहीं पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी (CSEB) के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को नया थाना प्रभारी कटघोरा नियुक्त किया गया है।इसके निरीक्षक विरासत कुजूर (रक्षित केंद्र कोरबा) को प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी बनाया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी समंस वारंट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। आरक्षक जितेंद्र सोनी को करतला से श्यांग और आरक्षक नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला स्थानांतरित किया गया है।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *