चोटिया मंडल की प्रभारी बनीं कमला किंडो, भाजपा ने जताया मजबूत नेतृत्व का भरोसा
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो को चोटिया मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है।
संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती कमला किंडो को सौंपी गई है।
भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि श्रीमती कमला किंडो अपने अनुभव, संगठन क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के बल पर चोटिया मंडल में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कमला किंडो को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चोटिया मंडल में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।


