Uncategorized

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत की बड़ी घोषणा — कोरबा-कुसमुंडा मार्ग का काम 2–3 दिन में फिर शुरू, बरमपुर-दर्री सड़क भी इस हफ्ते चालू


कोरबा – जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत आज कोरबा के प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जिले के पत्रकारों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कलेक्टर दुदावत ने उपस्थित पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के बाद जिले में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से रुका हुआ कोरबा–कुसमुंडा मार्ग का निर्माण कार्य अब जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। इस सड़क के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले 2 से 3 दिनों में भूमिपूजन कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बरमपुर से दर्री मार्ग का निर्माण कार्य भी इसी सप्ताह प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और प्राथमिकता के आधार पर लंबित कार्यों को पूरा किया जा रहा है। फिलहाल वे “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में अन्य विकास योजनाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसकी विस्तृत अपडेट जल्द जारी की जाएगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *