Uncategorized

कोरबा में 7 दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर 11 मई से योगाचार्य डॉ. डी. के. आनंद देंगे मार्गदर्शन, सभी आयु वर्ग के लिए सुनहरा अवसर

कोरबा। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा पूर्व स्थित सीनियर क्लब द्वारा 7 दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 मई से 17 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन सीनियर क्लब, अप्पू गार्डन के पीछे, सी.एस.पी.जी.सी.एल., कोरबा पूर्व में किया जाएगा। इसमें गुरुकुल योग एवं ध्यान केन्द्र के योगाचार्य डॉ. डी. के. आनंद प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान की प्राचीन विधियों का प्रशिक्षण देंगे।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में दैनिक योगासन, प्राणायाम, ध्यान सत्र के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, तनाव एवं चिंता प्रबंधन, आयुर्वेदिक उपचार और एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी।
यह शिविर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है। इच्छुक प्रतिभागियों को योगा मैट, तौलिया, पानी की बोतल एवं डायरी साथ लाने तथा खाली पेट और समय से पूर्व स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए नवीन मानिक (मो. 9425226559) सहित 9893269415, 9039069415 एवं 9425540119 पर संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में भाग लेकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *