Uncategorized

कोरबा: कृष अग्रवाल ने CFA लेवल-1 में टॉप रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

कोरबा। कोरबा अंचल के दर्री रोड क्षेत्र में निवासरत कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक सूरजभान अग्रवाल के सुपुत्र कृष अग्रवाल ने CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) लेवल-1 परीक्षा में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि CFA परीक्षा विश्वस्तरीय मानी जाती है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी शामिल होते हैं। यह परीक्षा वित्त क्षेत्र की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। कृष अग्रवाल ने इस परीक्षा में 1900 अंकों में से 1800 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिजन, रिश्तेदार, मित्रों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कृष को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कृष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, पूरे परिवार एवं शिक्षकों को दिया है।
इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोरबा अंचल में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *