200 किलो केबल चोरी का बड़ा खुलासा: निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लगभग 200 किलोग्राम केबल चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया केबल और उसकी बिक्री से प्राप्त ₹5000 नगद रकम जप्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगण :1️⃣ शत्रुघ्न रोहिदास (35 वर्ष), निवासी कसाईपाली, दीपका।
2️⃣ परदेसी रोहिदास (30 वर्ष), निवासी कसाईपाली, दीपका।
3️⃣ बैसाखू रोहिदास (50 वर्ष), निवासी कसाईपाली, दीपका।
4️⃣ अनुज महिलांगे (26 वर्ष), निवासी गोबरघोरा, दीपका।
5️⃣ शनीराम अगरिया (45 वर्ष), निवासी कसाईपाली, दीपका।
6️⃣ राकेश रोहिदास (18 वर्ष), निवासी कसाईपाली, दीपका।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेलवे या अन्य सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।


