Uncategorized

कोरबा से सरायपाली जा रही बस जांजगीर में पलटी, मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले मेंआज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *