पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के कोरबा जिला अध्यक्ष बने भारत वैभव शर्मा
कोरबा।छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार भारत वैभव शर्मा को संगठन का कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले के पत्रकारों एवं मीडिया जगत में खुशी का माहौल देखा गया।
भारत वैभव शर्मा लंबे समय से कोरबा सहित औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में सशक्त पहचान बनाई है।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से महासंघ कोरबा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नियुक्ति के बाद जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भारत वैभव शर्मा को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। पत्रकार साथियों ने आशा व्यक्त की है


