Uncategorized

कोरबा पुलिस की बड़ी पहल: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल लौटाए, ₹11.50 लाख के फोन बरामद

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने आम जनता का भरोसा जीतने वाली सराहनीय पहल की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹11.50 लाख बताई गई है।

इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न जिलों और राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के जरिए इनकी पहचान कर वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 4 महीनों में कोरबा पुलिस 200 से अधिक गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटा चुकी है। यह पहल आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
पुलिस की अपील:
मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना/साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *