Uncategorized

कटघोरा के अमलडीहा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र कटघोरा से पसान रोड अमलडीहा में आज सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे का पूरा घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अमलडीहा के पास उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
महिला की हालत नाजुक
घटना में घायल महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। फिलहाल मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों की तत्परता, चालक पुलिस के हवाले
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *