Uncategorized

महतारी वंदन योजना में e-KYC अनिवार्य, तय समय सीमा में नहीं कराने पर रुकेगी राशि

छत्तीसगढ़ ।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से e-KYC कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी सूचना के अनुसार e-KYC प्रक्रिया की शुरुआत 03 अप्रैल 2026 से कर दी गई है, जो 30 जून 2026 तक संचालित रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य ग्राम पंचायत भवनों में तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में किया जाएग

विभाग ने स्पष्ट किया है कि e-KYC केवल उसी स्थिति में संभव होगी, जब हितग्राही का नाम योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में अंकित नाम से पूरी तरह मेल खाता हो। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे पहले संबंधित विभाग में सुधार कराना आवश्यक होगा।
अधिकारियों ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या संबंधित कार्यालय से संपर्क कर जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करें।
महत्वपूर्ण चेतावनी: निर्धारित समय सीमा में e-KYC नहीं कराने की स्थिति में योजना के तहत मिलने वाली राशि रोक दी जाएगी।
विभाग ने सभी हितग्राहियों से समय पर प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने की अपील की है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *