Uncategorized

कोरबा के जेजंरा बायपास पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दो दोस्तों की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

कटघोरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने की टक्कर में गई जान, पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर शुरू की जांच

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक हुंकरा की ओर से मुड़ाभाटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर जेजंरा की दिशा में बढ़ रहा था। मुड़ाभाटा बायपास स्थित पुलिया के मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान ग्राम घुंचापुर निवासी कृष्णा दास (22) और ग्राम साखो निवासी बिहारी लाल यादव (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से कटघोरा गए थे और वापस लौट रहे थे।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *