Uncategorized

अकलतरा रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के बीच बड़ी राहत, कोरबा व गेवरा रोड स्टेशन से बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों फिर से पटरी पर

कोरबा। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा रेलवे स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया था।हालांकि अब रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पहले से निरस्त की गई सभी ट्रेनों को रिस्टोर (पुनः संचालित) कर दिया गया है। यानी अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी।इस फैसले से खासतौर पर रायगढ़, कोरबा, गेवरारोड और बिलासपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

जिन ट्रेनों को पहले किया गया था रद्द (अब सभी चलेंगी):68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (3 से 7 अप्रैल)68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (3 से 7 अप्रैल)68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (3 से 6 अप्रैल)68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (4 से 7 अप्रैल)68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू (3 से 6 अप्रैल)68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू (4 से 7 अप्रैल)58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (3 से 6 अप्रैल)58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (4 से 7 अप्रैल)68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू (3 से 7 अप्रैल)68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू (3 से 7 अप्रैल)68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू (3 से 7 अप्रैल)68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू (3 से 7 अप्रैल) अब ये सभी ट्रेनें रद्द नहीं होंगी और अपने तय समय अनुसार चलेंगी।रेलवे के इस फैसले से दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *