Uncategorized

आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना मरीजों के लिए वरदान, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बिना झंझट के 24 घंटे मिल रही है आसान और सुलभ तरीके से इलाज की सुविधा

कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम) हॉस्पिटल आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को पूरी तरह निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है।

कोरबा स्थित यह 100 बेड का आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

अस्पताल में आईसीयू, डायलिसिस, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, एक्स-रे और सोनोग्राफी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
मरीजों को किफायती इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां CT स्कैन (हेड) मात्र ₹1500 में किया जा रहा है, जो बड़े शहरों की तुलना में काफी सस्ता है। इसके साथ ही टीपीए और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है।
अस्पताल में क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक्स और ऑर्थोपेडिक्स के नियमित अपॉइंटमेंट्स भी शुरू किए गए हैं, जिससे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिल सके।
24 घंटे एम्बुलेंस और पैथोलॉजी सेवाएं भी निरंतर उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल रहा है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन (MBBS, MD – Internal Medicine) ने बताया कि,
“हमारा उद्देश्य है कि कोरबा और आसपास के लोगों को उच्च गुणवत्ता का इलाज कम लागत या निशुल्क उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी मरीज आर्थिक कारणों से वंचित न रहे।”
नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित यह अस्पताल अपनी बेहतर लोकेशन, किफायती सेवाओं और मरीज-हितैषी व्यवस्था के चलते तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं में यह पहल न केवल कोरबा शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक नई उम्मीद बनकर उभर रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *