भैय्या के कहने पर उसके साले काे घर छाेड़ने जा रहा था छाेटा भाई, रास्ते मेें माेटर सायकल काे गैस वाहन ने मारी ठाेकर, दाेनाें की हाे गई माैत
कटघाेरा के ढेलवाडीह खदान मोड़ पर हादसा, एचपी गैस लेकर जा रहा था वाहन, वाहन के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज

कोरबा। कटघाेरा के ग्राम जेंजरा भांठापारा निवासी मकसुदन सिह कामरो के यहां उसके ससुराल बुंदेली से बुधवार काे उसका साला फूलेश्वर आया था। दाेपहर में मकसुदन सिंह के कहने पर उसका छाेटा भाई मुकेश कुमार मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG-12-AA-0509 में पीछे बैठाकर उसके साला फूलेश्वर को छोडने उसके घर बुन्देली जा रहा था। वे जैसे ही ढेलवाडीह खदान मोड़ के पास पहुंचे, उसी समय सुतर्रा तरफ से एक एचपी गैस वाहन क्रमांक KA-01-AH-2766 का चालक ने सामने से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। मुकेश एवं फूलेश्वर दोनो मोटर सायकल सहित गिर गये। माेटर सायकल क्षतिग्रस्त हाे गया। एक्सीडेंट से मुकेश एवं फूलेश्वर के सिर हाथ शरीर में बहुत चोट लगा।उन्हें तत्काल उपचार के लिए एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल कटघोरा ले जाया गया। जहां अत्यधिक चोट लगने कारण मुकेश कुमार एवं फूलेश्वर की माैत हाे गई। मामले में कटघाेरा पुलिस ने आराेपी गैस वाहन के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है।