मानिकपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: सूने मकान चोरी कांड सुलझा, 3 आरोपी सलाखों के पीछे

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच अज्ञात आरोपियों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के जेवरात, नगदी सहित लगभग 2 से 3 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:
अरुण कुमार सतनामी, पिता छतराम सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बाराठर, जिला सक्ती।
देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, पिता ननकी राम धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जेंजपुर, जिला सक्ती।
आकाश यादव, पिता रामलाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी दर्री, जिला कोरबा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, कांसा-पीतल के बर्तन, पूजा सामग्री, तांबे का लोटा, चांदी के सिक्के, सोने के बिस्किट तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में भी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


