लालपुर-माचाड़ोली में PHC भवन का भूमि पूजन, अब गांव में ही मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर अंतर्गत माचाड़ोली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। यहां प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोड़ी-उपरोड़ा के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य भोला गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच धनेश्वर सिंह, हाई स्कूल के प्राचार्य भारतद्वाज, पूर्व उपसरपंच राजेंद्र, प्रसाद पांडे, डॉ. गिरी सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि PHC भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर उपचार मिल सकेगा।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग भी की।



