Uncategorized

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुए निखिल अग्रवाल, संगठन ने जताया भरोसा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी में निखिल अग्रवाल (कटघोरा) को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई है।

निखिल अग्रवाल को यह दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूती देगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर निखिल अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा युवाओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *