Uncategorized

सर्वमंगला चौकी पुलिस की अनोखी पहल: प्रशांति वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग मनाई फूलों की होली

कोरबा।रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौकी के चौकी प्रभारी एवं चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों ने प्रशांति वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई और बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनसे आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर होली की खुशियां साझा की। अपनों से दूर रहने को विवश बुजुर्गों को जब पुलिसकर्मियों का अपनापन मिला तो उनकी आंखें भावुक हो उठीं। पुलिसकर्मियों ने गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर बुजुर्गों को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ कर्मचारियों ने भी रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान गायन में रुचि रखने वाले पुलिसकर्मियों ने कोरबा की प्रख्यात गायिका सिमरन कौर के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साह और उमंग से भर गया।

प्रशांति वृद्ध आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.पी. पटले, पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर, सीएसपी कोरबा, कुसमुंडा टीआई सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में प्रेम, सम्मान व सेवा का संदेश दिया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *