चरणदास के चक्रव्यूह में फंस गई सरोज पांडेय, शहर में चेहरा चमकाते रहे भाजपाई, कांग्रेस ने चुपके-चुपके ग्रामीण क्षेत्रों में लगा दी सेंध, देखें किस तरह पड़े वोट…

कोरबा। चरणदास महंत को ऐसे ही राजनीति का खिलाड़ी नहीं कहा जाता है…वे इस खेल में माहिर है। उनका चक्रव्यहू चलता है तो फंसी हुई सीट में भी सफलता मिल जाता है। ऐसा ही कुछ बयां विधानसभा चुनाव के दौरान उनके क्षेत्र सक्ती में नजर आया था जहां राजनीति के पंडित उनकी हार को लेकर आश्वस्त थे। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने चक्रव्यूह तैयार किया और भाजपाई धरासायी हो गए। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का कोरबा लोकसभा सीट के आ रहे परिणाम से भी यह साबित हो रहा है। जब उन्होंने अपनी धर्मपत्नी व वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को टिकट दिलाई तो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी मान लिए थे कि 5 साल तक लापता का ठप्पा उनकी जीत की राह में रोड़ा बन जाएगा। लेकिन एक सारथी की तरह चरणदास महंत ने चुनाव के लिए प्रचार रथ को खींचा। भाजपा वाले जहां राष्ट्रीय नेत्री के जीत की उम्मीद के साथ शहरी क्षेत्रों में खूब तामझाम करते रहे तो चरणदास महंत ने ग्रामीण क्षेत्रों को चुना। शांत तरीके से चुनाव प्रचार करते गए, भाजपाई कांग्रेसियों को पार्टी में प्रवेश करवाकर गलत फहमी में आ गए कि कांग्रेस में काम करने वाले नहीं है। नतीजा अब सामने हैं….नतीजे के बाद पिछले दिनों पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि अब वापसी की राह भी मुश्किल है।
जयवीरू न्यूज में देखें प्रत्याशियों को विधानसभा वार पड़े मतों का आंकड़ा
क्षेत्र ज्योसना महंत सरोज पांडेय अंतर
रामपुर 87672 74584 13088
कोरबा। 53714 104152 50438
कटघोरा 75934 72287 3647
पाली तानाखार 99256 51178 48078
भरतपुर सोनहत 64855 57689 7166
मनेंद्रगढ़ 46725 42193 4532
बैकुंठपुर 62447 61423 1024
मरवाही। 78495 60227 18268
कुल मत 570182 526899 43293
