कोरबा को बजट में करोड़ों की सौगात: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे जिले को राज्य बजट में करोड़ों रुपये की विकास सौगात मिली है।

बजट में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, ओवरब्रिज सर्वेक्षण और शासकीय विद्यालय भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
शहर की प्रमुख सड़कों और पुलों को मिली स्वीकृति
नगर निगम क्षेत्र में निम्नलिखित कार्यों के लिए बजट स्वीकृत हुआ है—
बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किमी टू-लेन सड़क – ₹9.60 करोड़
सुनालिया पुल निर्माण – ₹7.20 करोड़
बालको नगर (गर्म नहर मार्ग) अमर होटल से आगे 4 किमी CC रोड – ₹6.40 करोड़
दादर से नकटीखार पहुंच मार्ग (5 किमी) – ₹5.60 करोड़
रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग (6 किमी) – ₹5.60 करोड़
रूमगड़ा से जाम बाहर तक CC मार्ग (4 किमी) – ₹4.80 करोड़
रानी रोड से दुरपा रोड जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक (3 किमी) – ₹4.80 करोड़
डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक (3 किमी) – ₹4 करोड़
इसके अलावा—
देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर, कोरबा के वातानुकूलन कार्य हेतु ₹2.50 करोड़
कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे को हरी झंडी
कोरबा शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए—
सीएसईबी चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण
बरबसपुर यार्ड के पास ओवरब्रिज निर्माण
कोरबा-चांपा-गेवरा रेल लाइन पर दो स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण सर्वेक्षण
इन सभी सर्वेक्षण कार्यों के लिए कुल ₹16 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी मिला बजट
जिले के ग्रामीण अंचलों में भी प्रमुख सड़कों और पुलों के निर्माण/उन्नयन को मंजूरी मिली है—
कटघोरा से जेंजरा चौक तक फोरलेन चौड़ीकरण
सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पुल
सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी में उच्च स्तरीय पुल
महोरा से चिचोली (12 किमी) सड़क निर्माण
लेमरू-नाकिया-विमलता (10 किमी) मजबूतीकरण
कोथारी सोहागपुर से उमरेली (10 किमी) उन्नयन
पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के -सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर पोड़ी-उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर पोड़ी-उपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर
22 प्राथमिक शालाओं और 2 हाई स्कूल भवनों को मंजूरी
स्कूल शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश में 250 प्राथमिक शाला भवन स्वीकृत हुए हैं, जिनमें कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शालाएं शामिल हैं।
प्रमुख स्थान—
देवद्वारी, मोतीसागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह-झगहरा, करतला (गनियारी, बुढ़ियापाली, भाटापारा, बंजारी), पाली (चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा), शांति नगर, पोड़ी-उपरोड़ा (खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा), बनवार आदि।
साथ ही—
करतला ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल फतेगंज और नोन्दहरा के लिए प्रति भवन ₹75.33 लाख की स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों का जताया आभार
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बजट में कोरबा को प्राथमिकता देने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोरबा नगर और जिले को लगातार बड़े विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है, जिससे आने वाले समय में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और जनता को सीधा लाभ मिलेगा।


