Uncategorized

घंटाघर में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, आज बालको और शिक्षा विभाग के बीच फाइनल मुकाबला

कोरबा प्रेस क्लब के स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा समापन

कोरबा। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय केशवलाल मेहता की स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 (22वें सीजन) का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फाइनल मुकाबला आज शाम 6 बजे घंटाघर मैदान, कोरबा में खेला जाएगा।
कल रविवार को सेमीफाइनल में बालको और शिक्षा विभाग की टीम मैच जीतकर फाइनल मैच में पहुंची है, जिनके बीच खिताबी भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपने-अपने पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। सेमीफाइनल मुकाबलों में दमदार जीत दर्ज करने के बाद अब दोनों की नजरें ट्रॉफी पर टिकी हैं।
आयोजकों ने बताया कि फाइनल मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। मैदान पर विशेष तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मैच के दौरान आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *