Uncategorized

कोरबा: नगर निगम आयुक्त ने दादर तालाब में किया श्रमदान, स्वच्छता में जनभागीदारी का आह्वान

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दादर बस्ती स्थित माँ कंकालीन देवी मंदिर के पीछे स्थित दादर तालाब पहुंचकर स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान किया। उन्होंने नगर निगम की टीम एवं स्वयंसेवकों के साथ मिलकर जल स्रोत की साफ-सफाई की और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान तालाब से बड़ी मात्रा में अपशिष्ट एकत्रित कर कचरे का परिवहन एवं समुचित डिस्पोजल कराया गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं की सराहना की।
नगर निगम कोरबा एवं संत निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत तालाब की मेड़ और वहां स्थित तीन घाटों की विशेष सफाई की गई। सफाई के दौरान डिस्पोजल सामग्री, पाउच, कैरीबैग, प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री का अपशिष्ट एवं झाड़-झंखाड़ हटाया गया।
स्वच्छता में सबकी सहभागिता आवश्यक
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि

जल पंचतत्वों में से एक है और जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। नगर निगम स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन के सहयोग से जल स्रोतों, मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं वार्ड-बस्तियों में निरंतर सफाई अभियान चलाता रहेगा।
प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग पर जागरूकता जरूरी
संत निरंकारी मिशन के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि सफाई के दौरान अधिकांश अपशिष्ट प्रतिबंधित प्लास्टिक का मिला, जो स्वच्छता के लिए बड़ी बाधा है।

उन्होंने आमजन से दैनिक जीवन में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।
अभियान के दौरान जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत सहित संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ता एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *