Uncategorized

16 वर्षीय देवराज 9 फरवरी से लापता, परिजन परेशान – जानकारी देने की अपील

कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के खैर बारी पारा, ग्राम पाथा माचडोली बागों (कोरबा) निवासी 16 वर्षीय देवराज धनुहार 9 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। देवराज, पिता बृज लाल धनुहार का इकलौता पुत्र है। उसके लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

परिजनों के अनुसार देवराज बिना किसी को बताए घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
घर वाले अत्यंत परेशान हैं और सभी से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
👉 यदि किसी को भी देवराज के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 7803912427
📞 8305482821

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *