Uncategorized

6 राज्य, 15 कवि सम्मेलन, धूम मचाएंगे कवि हीरामणी वैष्णव

कोरबा | अब तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल सहित देश के 13 भिन्न-भिन्न राज्यों में पहले ही प्रस्तुति दे चुके ऊर्जाधानी ही नहीं वरन पूरे प्रदेश के गौरव होनहार हास्य कवि हीरामणी वैष्णव अब दो नए राज्य हरियाणा और झारखंड में भी प्रस्तुति देकर आयाम नवकीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। वेदांता समूह अधिकृत भारत एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड में कार्यरत “छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न” से सम्मानित श्री वैष्णव इस होली पर 6 अलग-अलग राज्यों के विभिन्न शहरों में कुल 15 कवि सम्मेलनों में प्रस्तुति देंगे।

जिसमें मुख्य रूप से 25 फरवरी को मैनपुरी (उत्तरप्रदेश), 27 फरवरी को ठाणे (महाराष्ट्र), 28 फरवरी को मुंबई (महाराष्ट्र), 01 मार्च को जालना (महाराष्ट्र), 02 मार्च को मुंबई (महाराष्ट्र), 03 मार्च को महेंद्रगढ़ (हरियाणा), 05 मार्च को पुणे (महाराष्ट्र), 07 मार्च को लखनऊ (उत्तरप्रदेश), 08 मार्च को बाराबंकी (उत्तरप्रदेश), 09 मार्च निवाड़ी-ओरछा (मध्यप्रदेश), 13 मार्च को परसवाड़ा-बालाघाट (मध्यप्रदेश), 19 मार्च को कटघोरा (छत्तीसगढ़), 21 मार्च को जमशेदपुर (झारखंड), 22 मार्च को रांची (झारखंड) शामिल है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया सहित देशभर में वायरल कवि हीरामणी वैष्णव के तीन लाख से अधिक फॉलोवर्स और 100 से अधिक वीडियोज़ पर मिलियन व्यूज़ हैं। जबकि उन्होंने अभी तक 500 से अधिक कवि सम्मेलनों और कॉमेडी शो के अलावा शेमारू टीवी के प्रसिद्ध शो “वाह भाई वाह” में भी प्रस्तुति देकर बालको, कोरबा और छत्तीसगढ़ का झंडा बुलंद किया है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *