छत्तीसगढ़
अवैध शराब का मामला पकड़ने पहुंची पुलिस पार्टी तो माफियाओं ने कर दिया हमला, थानेदार समेत कई पुलिसवाले हुए घायल

जांजगीर। पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ क्षेत्र में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया घटना में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए जिसके बाद खुद ही बचते हुए मौके से भागे। दरअसल पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे को थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनने की सूचना मिली थी। टीआई कुर्रे पुलिस की टीम लेकर वहां के लिए निकले। इस दौरान रास्ते मे ही एक दर्जन से अधिक शराब माफियाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। गांव में घुसने से रोकने के लिए उन्होंने हमला कर दिया। जिससे थाना प्रभारी समेत कई पुलिसवाले घायल हुए। घायल थाना प्रभारी को बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद दूसरे थानों से पुलिस बल को बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।