सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाईरशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 17 जेल भेजे गए

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी/थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।मामले का विवरणप्रार्थी की शिकायत पर दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। इस पर अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस की कार्रवाईविवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पहले ही 10 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। फरार आरोपियों की तलाश कर अब 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी, राजीव कुमार सिंह, संदीप महत, शिवनारायण सागर उर्फ शिवा एवं आदित्य यादव उर्फ आदि।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े अपराधों पर आगे भी सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

