कांग्रेस सरकार ने सिर्फ झूठा नारा दिया, मोदी सरकार के महत्वकांक्षी योजना का 16 लाख आवास बनने नहीं दिया: लखन लाल देवांगन
जनसंपर्क के तहत पथर्रीपारा के रामपुर बस्ती और सीएसईबी में आज हुई पदयात्रा, मोदी सरकार की अनेक योजना को छत्तीसगढ़ के लिए बताया गया उपलब्धि

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज शहर के पथर्रीपारा वार्ड के बस्ती और सीएसईबी कालोनी में पदयात्रा किया। वे जनता से रूबरू हुए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सरकार में बैठे मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ का झूठा नारा देने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने गरीबों के 16 लाख पक्का मकान बनने नहीं दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सपना होता है कि हमारा भी पक्का मकान बने, केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए आवास योजना लागू की। पूर्व में भाजपा सरकार में प्रदेश में 8 लाख गरीबों का पक्का मकान का सपना पूरा हुआ। वही कांग्रेस सरकार आने के बाद मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना को फाइल में दबा कर रख दिया गया। उसे लागू होने नहीं दिया जिससे 16 लाख आवास नहीं बन पाया।
उन्होंने आगे कहा केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दे रही। दाना दाना धान की खरीदी से लेकर केंद्रीय राशि में राज्य का हिस्सा 33% से बढ़ाकर 43% किया। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों का मुफ्त में इलाज किया। प्रदेश में 33 लाख से अधिक शौचालय का निर्माण, 5 लाख 15 हजार से अधिक गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 66 लाख से अधिक जन धन का खाता खोलने का काम, 40 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि तथा मनरेगा में रोजगार दिया।
केंद्र से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ पहुंचाया, ये मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस ने लोक लुभावने प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।