Uncategorized

पोड़ी घाट पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पोड़ी उपरोड़ा। ब्लॉक के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया रोड पर पोड़ी घाट के पास को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान सम्मार सिंह (45 वर्ष), निवासी बोकरा मुड़ी, थाना पसान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सम्मार सिंह अपनी पत्नी सुखमन बाई के साथ घर आए मेहमान को छोड़ने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पोड़ी घाट के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पसान थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *