Uncategorized

नववर्ष 2026 पर कोरबी में जनसेवा का संदेश, मुरारी लाल जायसवाल ने किया जरूरतमंदों को कंबल वितरण


उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल के सौजन्य से सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण

पोड़ी उपरोड़ा।कोरबी (चोटिया)नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी में मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।

ग्राम पंचायत के उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल के सौजन्य से उनके निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत देने हेतु कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जनपद सदस्य कुंती केराम एवं स्थानीय सरपंच राजू राम मरावी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह का उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया, वहीं जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ का फुलेश्वर जायसवाल ने भव्य अभिनंदन किया।
अपने उद्बोधन में प्रकाश चंद्र जाखड़ ने कहा कि,
“नववर्ष के अवसर पर गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना पुण्य का कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।”

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“शीतलहर के इस समय मुरारी लाल जायसवाल परिवार द्वारा किया गया निःशुल्क कंबल वितरण सराहनीय है। यह सच्चे जनसेवा भाव का परिचायक है।”
वहीं जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर ने कहा कि,
“ठंड के मौसम में कंबल जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का काम करता है। ग्रामीणों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।”
कंबल पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक भी देखने को मिली।

इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, पत्रकार सुशील जायसवाल, प्रहलाद सिंह बिझवार, मोनू जायसवाल, सरपंच विष्णु आयम, आर.के. बाजपेई सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नववर्ष पर किया गया यह सेवा कार्य कोरबी क्षेत्र में सामाजिक एकता, सेवा भावना और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *