Uncategorized

बांझीबंद में जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता जारी, आज दूसरा दिन—कल फाइनल मुकाबले


पोड़ी उपरोड़ा।के ग्राम पंचायत बांझीबंद में जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) का भव्य आयोजन 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं कबड्डी प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत बांझीबंद एवं स्थानीय आयोजन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की नामी-गिरामी और मजबूत कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिससे दर्शकों को रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

संरक्षक एवं सहयोगियों का विशेष योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में—
डॉ. पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्रीमती सुशीला कंवर (सरपंच), नरेंद्र सिंह कंवर , गंगा राम आयाम (उप सरपंच), छतर सिंह (जनपद सदस्य), प्रहलाद सिंह (पूर्व सरपंच), सनमान सिंह कंवर (रोजगार सहायक), सुशील महंत, करन कैवर्त, अजंता कंवर, कुम्हार सिंह कंवर, राजकुमारी, प्रेम कुंवर, शकुन बाई, सुखवारो बाई, बंधन साय, शिव कुंवर, राम बाई, अरन सिंह, सफिन बाई, बुधवार सिंह एवं कृपाल सिंह कंवर (ग्राम सभा अध्यक्ष) का विशेष योगदान रहा है।
आयोजन समिति
अध्यक्ष: असमेर साय
उपाध्यक्ष: जटराम सिंह, कुशाल सिंह, बीर साय
सचिव: पुनीराम यादव, विजय नाथ सिंह, सजन सिंह
कोषाध्यक्ष: सुरेश राम, तीजराम, संतराम
मंच संचालक: कुम्हार सिंह, मनोहर दास, सनमान सिंह, खिलावन सिंह, मिट्ठू दास
इनाम राशि
🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹10,001
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹7,001
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹5,001
🏅 चतुर्थ पुरस्कार – ₹3,001
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक टीमों व खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत बांझीबंद एवं स्थानीय समिति पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *