Uncategorized

बालको का जुबली पार्क: कोरबा को मिला आधुनिक, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य-मनोरंजन केंद्र

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क कोरबा जिले के सबसे सुंदर और सुव्यवस्थित पार्कों में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। कंपनी ने इस पार्क को सभी आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया है।

पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित और आधुनिक खेल उपकरण लगाए गए हैं, वहीं युवाओं और वयस्कों के लिए कसरत के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक और विश्राम क्षेत्र बनाया गया है। इसके साथ ही योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली और सौंदर्यीकरण के साथ यह पार्क लोगों को आरामदायक और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है।
नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद हितानंद अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जुबली पार्क समुदाय के लिए एक अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने बताया कि यहां विकसित सुविधाएं सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी साबित होंगी और यह उद्यान जिले के प्रमुख पार्कों में शामिल होगा।
उन्होंने आगे कहा कि बालको अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रहा है। टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण, आंबेडकर स्टेडियम का आधुनिकीकरण, नेहरू पार्क का निर्माण सहित कई जनहितकारी कार्य किए गए हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पार्षद ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व की भी सराहना की और इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
जुबली पार्क को केवल एक मनोरंजन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत सामाजिक और स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां समय-समय पर योग, फिटनेस और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
बालको की यह पहल टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आने वाले समय में जुबली पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *