Uncategorized

विवाद सुलझाने की कोशिश पड़ी भारी: डंडे के वार से रवि यादव की मौत, 7 आरोपी हिरासत में

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा तालाब के पास रविवार रात एक हिंसक घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बन गया है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर कुछ युवक एक व्यक्ति के घर पहुंचे थे, जहां बात बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में युवक हाथ में ईंट और डंडा लिए नजर आ रहे हैं, वहीं आसपास के लोग बीच-बचाव का प्रयास करते दिख रहे हैं। इसी दौरान रवि यादव भी विवाद शांत कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रवि यादव एक युवक को समझाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसके सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिर पर गहरी चोट ही मौत का कारण बनी।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कुछ लोग आरोपियों के घर की ओर बढ़े, लेकिन हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *