Uncategorized

पतुरियादांड जंगल में अवैध कोयला खनन नाकाम, कोयले से भरा ट्रक जब्त

Oplus_131072

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के मोरगा–सरगुजा सीमा क्षेत्र के पतुरियादांड जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात कोयले की खुदाई कर उसे ट्रक में लोड कर ले जाने की कोशिश को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोयले से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है।

Oplus_131072

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कुछ कोयला तस्कर पतुरियादांड जंगल पहुंचे और अवैध रूप से कोयले की खुदाई शुरू कर दी। खुदाई के बाद कोयले को एक ट्रक में लोड कर तस्कर मौके से फरार होने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर इस गतिविधि पर पड़ी और उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

Oplus_131072

जब्त किए गए ट्रक में भारी मात्रा में कोयला भरा हुआ था। ट्रक में चालक और एक हेल्पर मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कोयले के अवैध खनन और परिवहन की पुष्टि हुई है।

Oplus_131072

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर रवाना होकर संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया। जब्त ट्रक और कोयले को आगे की कार्रवाई के साथ लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *