Uncategorized

खेल के साथ छात्राओं ने सीखा महिला सुरक्षा व यातायात नियम का पाठ

रजत जयंती पर पुलिस ने सीएसईबी ग्राउंड में किया कार्यक्रम आयोजन

कोरबा। रजत जयंती के साथ ही जिले में पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर रही है। जिसके तहत महिला सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बुधवार को शहर के सीएसईबी ग्राउंड में ट्रैफिक पुलिस व महिला सेल ने संयुक्त रूप से विभिन्न खेल संघ के साथ मिलकर कार्यक्रम का अायोजन किया।

इस दौरान छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़, रस्सा खीच, चित्रकला प्रतियोगिता और किक बॉक्सिंग खेल आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूल की लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। जिन्हें खेल के बीच में महिला सुरक्षा व यातायात नियम का पाठ पढ़ाया गया।

इस दौरान एएसपी नीतीश ठाकुर, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, निर्वतमान सीएसपी भूषण एक्का, महिला सेल प्रभारी भावना खंडारे, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर समेत ताइक्वांडो कोच सियाराम बंजारे, किक बॉक्सिंग कोच तारकेश मिश्रा, बॉलीबॉल कोच सुशील गर्ग, जैन पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक अजीत शर्मा, सेजश स्कूल करतला से पीयूष पांडे व सेजस स्कूल हरदीबाजार से विवेकानंद गोपाल उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *