Uncategorized
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43263 वोट से की जीत हासिल, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा: जनादेश स्वीकार

कोरबा। राज्य की 11 सीट में से 10 सीट में जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, कई दिग्गज हार गए तो दूसरी ओर कोरबा लोकसभा सीट से अप्रत्याशित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43263 वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को हराकर रिकार्ड बना लिया। दरअसल कोरबा लोकसभा सीट पर यह पहली बार है जब किसी प्रत्याशी को लगातार दूसरी बार सांसद बनने का मौका मिला। ज्योत्सना महंत ने जहां अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के स्नेह व आशीर्वाद को बताया। वहीं अपने पति चरणदास महंत की भी अथक मेहनत से जीत मिलने की बात कही। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोरबा में मिले जनादेश को स्वीकार करते हुए भविष्य में भी कोरबा के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।