Uncategorized
राज्योत्सव में हेमा जायसवाल देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति


News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज
कोरबा। राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाम 4:00 बजे शहर के घंटाघर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर की बालिका हेमा जायसवाल, पुत्री वीरेंद्र जायसवाल एवं दीप्ति जायसवाल, अपनी गुरु तालमणि मोरध्वज वैष्णव के मार्गदर्शन में कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। हेमा जायसवाल की प्रस्तुति को लेकर परिवार एवं समाज में उत्साह का माहौल है।
