Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज: दोपहर के बाद शाम को फिर हुई सड़क खून से लाल, कटघोरा में बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

कोरबा। जिले में आज का दिन सड़क हादसों का दिन रहा, दोपहर में जहां दीपका क्षेत्र में नाबालिगों के वाहन की ठोकर से शादी कार्ड बांटने बाइक पर जा रहे पति पत्नी की मौत हुई तो देर शाम कटघोरा में कारखाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बिलासपुर की ओर से आ रही तेजरफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर भाग निकला। दोनों मृतक कटघोरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
कटघोरा थाना क्षेत्र में ही दूसरी घटना राजग्लीन बिंझारा के निकट हुई, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हुई, जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है; मृतक रतिजा गांव का निवासी था।