Uncategorized

कटघोरा में ईंधन संकट: ‘सेनानी पेट्रोल टंकी’ बनी राहत केंद्र, पंप के संचालक स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्था संभालते नजर आए

कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र में जारी ईंधन संकट के बीच कसनिया स्थित भारत पेट्रोलियम पंप, जिसे स्थानीय लोग “सेनानी पेट्रोल टंकी” के नाम से जानते हैं, आम लोगों के लिए राहत का केंद्र बनकर सामने आया है।

क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने से “ड्राई” की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस पंप पर ईंधन उपलब्ध होने के कारण सुबह से ही बसों, ट्रकों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
पंप प्रबंधन की ओर से व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर जिम्मेदार प्रतिनिधि स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि सभी वाहन चालकों को क्रमवार और व्यवस्थित तरीके से पेट्रोल-डीजल मिल सके।

भीड़ के बावजूद पंप परिसर में अनुशासन बनाए रखा गया है। वाहन चालकों को लाइन में लगाकर ईंधन दिया जा रहा है, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बन रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन की सतर्कता और सक्रियता के कारण उन्हें काफी राहत मिल रही है।
हालांकि, जब तक क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक “सेनानी पेट्रोल टंकी” पर दबाव बना रहने की संभावना जताई जा रही

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *