डीएवी खरमोरा कोरबा के छात्रों ने सीबीएसई उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है – मुखर्जी
कोरबा।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के इन परिणामों में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दिया।

विद्यालय की छात्रा मेघा केशरवानी ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं एम.डी. जुनेद ने 70.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

तथा संजय सिंह ने 69.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्कूल परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी निरंतरता और अनुशासन का परिणाम है। श्री मुखर्जी ने सभी मेघावी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बोले सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।



