Uncategorized
मासूम की असमय विदाई: पत्रकार शेख असलम की 7 वर्षीय पुत्री कयना जुबिन शेख का आकस्मिक निधन, शोक में प्रेस क्लब कोरबा

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य एवं नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार शेख असलम की 7 वर्षीय पुत्री कु. कयना जुबिन शेख का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि उनके परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार, कु. कयना जुबिन शेख का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे श्याहीमुड़ी (दर्री) स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास अलखनंदा विहार F-343 से निकलेगी।
इस दुखद घटना पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई है।



